Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -01-Mar-2022 सहनशीलता

शिवानी आज ही शादी होकर अपनी ससुराल आई थी। शिवानी की साहिल के साथ यह अरेन्ज मैरिज थी। शिवानी के मम्मी पापा को अरेन्ज मैरिज पर ही  विश्वास था। उनको लव मैरिज से नफरत थी।


                 उनकी नफरत   का कारण उनकी बडी़ बेटी रूपा के साथ हुआ धोका था।  उनकी बडी़ बेटी ने महेश से प्यार किया था और शादी भी उसी के साथ की थी।

             परन्तु महेश पहले से  ही शादी शुदा था। उसने यह बात सभी से छिपाई थी।  महेश जिस  कालेज में टीचर था  रूपा भी वही टीचर थी। लेकिन  महेश की इस बात की किसी को जानकारी नहीं थी कि वह शादीशुदा है।

         इसीलिए शिवानी की अरैन्ज मैरिज की थी। लेकिन भाग्य के लिखे को कौन मिटा सकता है। जो ईश्वर को करना होता है वह अवश्य करके दिखाते है उनकी विधि में किसी को रोकने का अधिकार नहीं है।

        शिवानी के पापा ने उसकी शादी अच्छी तरह देखभाल व परखकर की थी।

        आज शिवानी की सुहागरात थी। शिवानी को अपने पति साहिल की प्रतीक्षा थी। रात के ग्यारह बजे साहिल आया। लेकिन यह क्या साहिल ने शिवानी की तरफ एक नजर भी नही डाली ।वह आते ही बैड पर एक तरफ चादर ओढ़ कर लेट गया।


       शिवानी को बहुत ही अटपटा लगा । और वह सोचने लगी यह कैसा इन्सान है । जो सुहागरात को  भी इस तरह का ब्यबहार कर रहा है। सुहागरात की सभी प्रतीक्षा करते है।

       शिवानी ने भी अपनी  सुहागरात को यादगार बनाना चाहती थी परन्तु यहाँ तो  सब उल्टा होता नजर आरहा था उसकी सभी चाहतौ पर  पानी गिरता नजर आरहा था।

      शिवानी भी साहिल से कुछ नहीं बोली । जब उन दोनौ को चुपचाप हुए बहुत समय बीत गया तब शिवानी ने ही चुप्पी तोड़ते हुए पूछा,"  क्या बात है साहिल? क्या मुझसे कोई भूल होगयी है। आज की रात इस चुप्पी का क्या कारण है ?"

   साहिल बोला," नही ऐसी कोई बात नही है। आज मेरी तबियत ठीक नहीं है। "

       शिवानी ने पछा " क्या बात है सिर में दर्द है तो सिर दबादू। "

       " नही सिर में कोई दर्द नही है। असल में मेरा मूड ठीक नहीं है।", साहिल बात को बदलता हुआ बोला।

         शिवानी की समझ में कुछ नही आरहा था कि साहिल इस तरह बहकी बातैं क्यौ कर रहा है।

      शिवानी उसको उसकी समस्या पूछने की बहुत कोशिश की परन्तु उसकी समझ में कुछ नही आया। इसी तर। बाद बिबाद में पूरी रात निकल गयी ।

       शिवानी के  ससुर अपने बेटे के बिषय में सब जानते थे। परन्तु अपनी पत्नी की जिद के कारण उनको झूठ का सहारा लेकर यह शादी करनी पडी़थी। साहिल भी शादी करके किसी की जिन्दगी के साथ खेलना नही चाहता था। उसे भी अपनी माँ के आगे झुकना पडा़ था।

       साहिल की मम्मी ने शादी से पहले  उसे शिवानी से बात भी नही करने  दी थी और न शिवानी का नम्बर दिया था। उसने बहाना बनादिया था कि इन बातौ से हमारे पितृ देवता रूठ जाते है और फिर अनहौनी हो जाती है।

          अब दूसरी रात को वही ड्रामा शुरू होगया। इससे शिवानी कुछ ज्यादा तेज बोलने लगी," जब आपकी तबियत ठीक नही है तब डाक्टर को क्यौ नही दिखाते हो घर मे पडे़ रहकर कैसे ठीक होजाओगे  ।मै अभी डाक्टर को बुलबाती हूँ मेरा एक फैमेली डाक्टर है  पापा से कहकर उसे बुलबाती हूँ। "

       बात बढ़ती देखकर साहिल उसके आगे हाथ जोड़कर खडा़ होगया और बोला," सिवानी मुझे माँफ करदे।  मै तुझे शादी से पहले अपनी कमजोरी बताना चाहता था परन्तु मेरी मम्मी आत्महत्या करने की धमकी देती थी इसलिए मुझे चुप रहना पडा़था। "

      शिवानी की समझ में सब आचुका था वह जमीन पर बैठ गयी और सोचने लगी कि सिवानी तेरे साथ बहुत बडा। धोका होगया जिसका इलाज पूरी उम्र सहो अथवा तलाक दो। लेकिन उसने सहनसीलतख से काम लिया और घर की बात घर में ही रहने दी।


       शिवानी चुप रह गयी और सुबह अपने पापा को फौन करके अपने फैमिली डाक्टर को बुलाया।और पूरी बात समझाई और साहिल का इलाज शुरू करवाया।

       अभी तक साहिल शर्म के कारण अपना इलाज नही करबा रहा था। अब सिवानी के दबाब में उसने अपना इलाज करवाया।

        साहिल की बीमारी कु महीनौ में ठीक होगयी । और साहिल और सिवानी की गृहस्थी टूटने से बचगयी।

       सिवानी के सास ससुर ने सिवानी का धन्यवाद किया और अपनी गल्तियौ की छमा माँगी।







   9
8 Comments

Naresh Sharma "Pachauri"

02-Mar-2022 06:45 PM

Very very thanks

Reply

Seema Priyadarshini sahay

02-Mar-2022 04:34 PM

बहुत खूबसूरत

Reply

Naresh Sharma "Pachauri"

02-Mar-2022 04:03 PM

Very very thanks

Reply